1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 03, 2023, 2:39:44 PM
- फ़ोटो
KHAGRIA: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले से है जहां अगलगी की घटना में 20 घर जलकर राख हो गये है. इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.
इस अगलगी के बारे में बताया जाता है कि यह घटना जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत सरसावा पंचायत के वार्ड नंबर तीन के जंगली सिंह टोला की है. जहां एक महिला द्वारा खाना बनाने के दौरान आग लगने से 20 घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. बताया जा रहा कि आग पर गांव के लोगों के सहयोग से किसी तरह काबू पा लिया गया है.
जानकारी के अनुसार एक महिला के द्वारा चूल्हा पर खाना बनाया जा रहा था. इसी बीच आग लग गई देखते ही देखते आग भयावह रूप ले लिया. आसपास के लोगों ने जब आग की चिंगारी देखा तो आग बुझाने पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया. इस अगलगी से से सभी के घर में रखे सारा समान जलकर राख हो गया.