ब्रेकिंग
जमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..जमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..

First Bihar की खबर का बड़ा असर: बिहार पुलिस के रिश्वतखोर दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड; घूसखोरी का वीडियो हुआ था वायरल

BEGUSARAI: बेगूसराय में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। फर्स्ट बिहार ने बलिया थाना में तैनात दारोगा द्वारा वेरिफिकेशन के नाम पर घूस लेने की खबर को प्रमुखता से उठाया था। बेग

First Bihar की खबर का बड़ा असर: बिहार पुलिस के रिश्वतखोर दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड; घूसखोरी का वीडियो हुआ था वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। फर्स्ट बिहार ने बलिया थाना में तैनात दारोगा द्वारा वेरिफिकेशन के नाम पर घूस लेने की खबर को प्रमुखता से उठाया था। बेगूसराय एसपी ने आरोपी दारोगा के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच की बात कही थी।


दरअसल, पिछले दिनों एक युवक नौकरी लगने के बाद वैरिफिकेशन कराने के लिए बलिया थाना पहुंचा था, जहां बलिया थाना परिसर में बने रूम में पीड़ित युवक को बुलाकर एसआई अजय कुमार सिंह ने कहा था कि सेवा पानी कर दिजिए। एसआई ने कहा था कि इतना में नहीं होगा, कम से कम दो हजार रूपए दो। युवक कह रहा है कि गरीब लोग हैं सर, अभी तो जॉब लगा ही है लेकिन दारोगा जी मानने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार युवक को दो हजार रुपए देने पड़े थे।


घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दे दिए थे। एसपी ने बलिया डीएसपी नेहा कुमारी को जांच का जिम्मा सौंपा था। जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसपी मनीष कुमार ने आरोपी दारोगा अजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। एक सप्ताह के अंदर एसपी मनीष ने कर्रवाई की है। इससे पहले एसआई धनंजय पांडे को एसपी ने निलंबित कर दिया था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता