ब्रेकिंग
भैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौज

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

PATNA: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पशुपति पारस आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर भारी संख्या में कार्

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पशुपति पारस आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैंं। पशुपति पारस जिन्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर पशुपति पारस का स्वागत किया। दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद पशुपति पारस ने कहा कि चिराग़ पासवान के बारे में उनसे पूछिए, हमसे मत पूछिए। 


आपकों बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पशुपति कुमार पारस आज पहली बार पटना पहुंचें हैं। एलजेपी पारस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति पारस आज दोपहर पटना पहुंचे हैं। अपने नेता से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।  


उनके स्वागत को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी तैयारी कर रखी थी। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। आरसीपी सिंह और ललन सिंह के तर्ज पर उनका काफिला भी एयरपोर्ट से निकलने के बाद शेखपुरा मोड़, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते गुजरा।  

टैग्स