कटिहार: अंचल कर्मी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, घंटों बनाये रखा बंधक, बाढ़ राहत खाता में नाम जोड़ने के लिए पैसे मांगने का आरोप

1st Bihar Published by: 13 Updated Tue, 06 Aug 2019 10:06:43 AM IST

कटिहार: अंचल कर्मी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, घंटों बनाये रखा बंधक, बाढ़ राहत खाता में नाम जोड़ने के लिए पैसे मांगने का आरोप

- फ़ोटो

KATIHAR: ख़बर कटिहार से है, जहां लोगों ने अंचल कर्मी को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने हसनगंज के अंचल कर्मी राजेन्द्र चौहान को बंधक बना लिया. https://youtu.be/26AaNiONmrA हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के ग्रामीणों ने राजेन्द्र चौहान पर बाढ़ राहत खाता में नाम जोड़ने के लिए वसूली का आरोप लगाया है. लोगों के मुताबिक अंचल कर्मी ने बाढ़ पीड़ितों से बाढ़ राहत खाता में नाम जोड़ने के लिए रुपयों की मांग की. जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाओं ने अंचल कर्मी को रस्सी से बांध कर घंटों रखा. बाद में प्रशासन ने लोगों के चंगुल से उसे मुक्त कराया. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट