ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

कश्मीर आंतरिक मसला, सोच समझकर लिया गया है फैसला- पीएम मोदी

DESK: एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को सोच समझकर लिया गया फैसला बताया है. पीएम मोदी ने कश्मीर मसले

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को सोच समझकर लिया गया फैसला बताया है. पीएम मोदी ने कश्मीर मसले पर विस्तार से बातचीत करते हुए कहा कि कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है, वो पूरी तरह से आंतरिक मामला है और सरकार को पूरा भरोसा है कि इससे घाटी के लोगों को काफी फायदा होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ये फैसला उन्होंने काफी सोच-समझ कर लिया है और आगे सरकार का कश्मीर को लेकर बड़ा प्लान भी है, ताकि घाटी में विकास को आगे बढ़ाया जा सके.’ पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम घाटी में विकास को आगे बढ़ाना चाहते हैं. इस समय खुले वातावरण में आगे बढ़ना जरूरी है. जिससे युवाओं को नए अवसर मिलें और इस फैसले से कश्मीर के लोगों का भला होने वाला है.’ उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में टूरिज्म, कृषि क्षेत्र, आईटी और हेल्थकेयर आदि क्षेत्रों में फायदा होगा. इसके बाद कश्मीर के लोगों को बड़ा मंच मिलेगा. पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हमारी सरकार का कश्मीर के युवाओं के लिए खास प्लान है. कश्मीर में आईआईटी, आईआईएम, एम्स के जरिए युवाओं को शिक्षा के अवसर मिलेंगे. इसके अलावा घाटी में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता