ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

डी के शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, लोगों ने 2 बसें फूंकी, कई जगह पथराव

KARNATAK: कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. जिसके विरोध में कर्नाटक में जगह-जगह पर प्रदर्शन हो रहा है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
KARNATAK: कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. जिसके विरोध में कर्नाटक में जगह-जगह पर प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने रामनगर में देर रात दो बसों को फूंक दिया साथ ही 10 से ज्यादा बसों पर पथराव भी किया है. प्रदर्शन को देखते हुए रामनगर पुलिस ने बसों के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है, साथ ही आज सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है. प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है, साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया है. आपको बता दें कि मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में डीके शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया था. ईडी की ओर से चौथी बार पूछताछ के बाद शिवकुमार को अरेस्ट किया गया है. ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए शिवकुमार ने कर्नाटक हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. डीके शिवकुमार 850 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता