ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

जीतन राम मांझी, रेणु देवी और नित्यानंद राय ने रामविलास को दी श्रद्धांजलि, क्या कहा आप भी सुनिए...

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व.रामविलास पासवास की आज पटना में बरसी मनाई जा रही है। आज सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का एसके पुरी स्थित आवास पर पहुंचकर दिवं

जीतन राम मांझी, रेणु देवी और नित्यानंद राय ने रामविलास को दी श्रद्धांजलि, क्या कहा आप भी सुनिए...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व.रामविलास पासवास की आज पटना में बरसी मनाई जा रही है। आज सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का एसके पुरी स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, डिप्टी सीएम रेणु देवी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि रामविलास जी बिहार के सर्वदलीय नेता थे। हम सभी को उन पर आस्था थी। वे एनडीए सरकार में साथ काम करते थे। भारत सरकार और बिहार सरकार जैसे बिहार के विकास की चिंता करती थी कि कैसे विकास कार्य करें उस विकास कार्यों में रामविलास जी का भी महत्वपूर्ण योगदान था।


वही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से जब यह पूछा गया कि रामविलास जी के बरसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक नहीं पहुंचे हैं तो जीतनराम मांझी ने कहा कि हम सीधे गया से पटना आ रहे हैं इसलिए कहां क्या हुआ इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जीतन राम मांझी ने कहा कि रामविलास बाबू एक महान नेता थे। आज वे हम लोगों के बीच नहीं हैं। हम उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि रामविलास जी हमारे भाई के स्वरूप में रहे हैं। आज पहली बरसी पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बिहार और देश के लिए जो उनका सामाजिक और राजनैतिक योगदान रहा है। पद्म भूषण से सम्मानित करना यह बताता है कि पीएम मोदी से कितना निकतम संबंध रहा है। यह कहने की जरूरत नहीं है।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पासवान परिवार के लिए माननीय रामविलास जी की कृति को पद्म भूषण के रुप में सम्मानित होना सबसे बड़ी सम्मान की बात है यह बहुत बड़ी बात है। रामविलास जी की कृति आज भी बिहार और देश के लिए स्थापित हुआ है वह निश्चित रूप से बड़ा योगदान है इस योगदान को बिहार भूल नहीं सकता।