ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

जिसे एक अफसर ने औकात बतायी वह मंदिरों को अपमानित कर रहा है: सुशील मोदी का चंद्रशेखर पर हमला, दम है तो तिरूपति जाने वालों की गुलामी छोड़े

PATNA: मंदिरों पर लगातार बयानबाजी कर रहे बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि र

जिसे एक अफसर ने औकात बतायी वह मंदिरों को अपमानित कर रहा है: सुशील मोदी का चंद्रशेखर पर हमला, दम है तो तिरूपति जाने वालों की गुलामी छोड़े
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मंदिरों पर लगातार बयानबाजी कर रहे बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि राजद के मंत्री औऱ विधायक लालू प्रसाद के इशारे पर राम मंदिर, देवी सरस्वती और रामचरित मानस पर लगातार  अभद्र टिप्पणी  कर रहे हैं. अब राजद में हिम्मत है कि वह सीधे तौर पर ये एलान करे कि उसे मंदिर जाने वाले हिंदुओं का वोट नहीं चाहिए.


तिरूपति जाने वालों का चंद्रशेखर गुलामी क्यों कर रहे हैं

सुशील मोदी ने कहा कि राजद कोटे के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर मंदिर को गुलामी और शोषण का प्रतीक मानते हैं. फिर चंद्रशेखर ऐसी पार्टी की गुलामी क्यों कर रहे हैं, जिसके अध्यक्ष परिवार के साथ कभी तिरुपति मंदिर जाते हैं तो कभी थावे देवी मंदिर में पूजा करते हैं? चंद्रशेखर को सबसे पहले लालू यादव और तेजस्वी यादव की गुलामी करना छोड़ देना चाहिये.


एक अफसर ने औकात बता दी

सुशील मोदी ने कहा कि जिस शिक्षा मंत्री को उनके विभाग के एक ऑफिसर ने ने औकात बता दिया और कार्यालय आना बंद करा दिया. वे समाज में वैमनस्य बढाने वाले भाषण देकर "क्रांतिकारी" बनने का प्रयास  कर रहे हैं. अगर राजद की नजर में यदि मंदिर गुलामी का प्रतीक और शोषण की जगह है, तो दूसरे धर्मों के स्थानों के बारे में उनकी राय क्या है? क्या वे घोषणा करेंगे कि पार्टी धर्मनिरपेक्ष नहीं, धर्म-रहित समाज बनाने का प्रयास करेगी?


सुशील मोदी ने कहा कि जिस पार्टी ने अपने 15 साल के राज में बिहार की शिक्षा  को चौपट किया और सिर्फ चरवाहा विद्यालय बनवाये, उसके मंत्री-विधायक  अब स्कूल के महत्व पर 'ज्ञान' दे रहे हैं. जो लोग मंदिर का विरोध  कर रहे हैं, उन्हें स्कूल-अस्पताल बनवाने से कौन रोक रहा है? वे बतायें कि सत्ता की दूसरी पारी में राजद के शिक्षा मंत्री ने कितने स्कूल बनवाये और इसी दल के स्वास्थ्य मंत्री ने डेढ साल में कितने नये अस्पताल बनवा दिये?