ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

रिम्स में ब्लड के अभाव में नहीं हो रहा था इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने अपना खून देकर मरीज की बचाई जान

RANCHI: झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में महिला मरीज का इलाज ब्लड के अभाव में नहीं हो पा रहा था. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद अपना ब्लड देकर मरीज की जान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में महिला मरीज का इलाज ब्लड के अभाव में नहीं हो पा रहा था. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद अपना ब्लड देकर मरीज की जान बचाई. 

हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

बन्ना गुप्ता रिम्स का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान ही एक बुजुर्ग ने कहा कि सर ब्लड के अभाव में इलाज नहीं हो रहा है. मैं खुद बुजुर्ग हूं. ऐसे में वह कैसे ब्लड दे सकता है और ब्लड मिल भी नहीं रहा है. जिसके बाद बन्ना गुप्ता ने खुद ब्लड डोनेट किया और जिसके बाद मरीज को जिस ग्रुप का ब्लड चाहिए था वह मिल गया. जिससे इलाज शुरू हो गया. मरीज के परिजन रामविनय शर्मा ने कहा कि कई लोगों से अपील भी की. लेकिन किसी ने मदद नहीं की. लेकिन उनकी बातों को सुन मंत्री साहब ने तुरंत ब्लड दे दिया. रामविनय पत्नी शीला देवी को इलाज कराने के लिए रिम्स में भर्ती कराया हैं.

मंत्री ने ब्लड डोनेट करने की अपील

रिम्स में मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों से ब्लड डोनेट की अपील की, कहा कि ब्लड डोनेट कर आपलोग किसी की जिंदगी बचा सकते हैं. इसको लेकर सभी को आगे आना चाहिए. पैसे के अभाव में भी कुछ मरीजों का इलाज नहीं हो रहा था. बन्ना गुप्ता ने उनका पैसा मात्र करने का आदेश दिया. जिसके बाद उन मरीजों का भी इलाज शुरू हो गया. बता दें कि  बन्ना गुप्ता पिछले माह ही हेमंत सोरेन की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने हैं. वह जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस के विधायक हैं.