1st Bihar Published by: 15 Updated Aug 07, 2019, 8:05:50 PM
- फ़ोटो
DESK: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का निधन हो गया है. जे ओम प्रकाश, ऋतिक रोशन के नाना थे. ऋतिक रोशन अपने कई इंटरव्यूज के दौरान अपने नाना का जिक्र किया करते थे. वो अपने नाना के बेहद करीब थे और उन्हें अपना शिक्षक मानते थे. जे ओम प्रकाश का निधन 92 साल की उम्र में हुआ है. वो बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में देने के लिए पहचाने जाते हैं. इस खबर के बाद से ऋतिक रोशन का पूरा परिवार में शोक में डूबा हुआ है. साथ ही बॉलीवुड में भी शोक की लहर है. ये खबर सुनने के बाद माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन समेत तमाम बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया. https://twitter.com/MadhuriDixit/status/1159023880897351681 https://twitter.com/SrBachchan/status/1158986537373188096 उन्होंने ""आखिर क्यूं, आप की कसम, आई मिलन की बेला, आया सावन झूम के, आए दिन बहार के, आदमी खिलौना है"" जैसी फिल्में बनाई हैं. 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले जे ओम प्रकाश ने इन सभी फिल्मों में ना सिर्फ अच्छी कमाई की बल्कि लोगों के दिलों को भी जीता. बॉलीवुड में महान योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.