ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

JDU विधायक गोपाल मंडल ने सदन में कही ऐसी बात, स्पीकर Vijay Sinha भी देखते रह गए

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज विपक्ष की गैरमौजूदगी के बीच जारी है। प्रश्नोत्तर काल में सवाल पूछने वाले भी सत्ता पक्ष के विधायक हैं और जवाब भी सरकार ही दे रही है। इस सवाल ज

JDU विधायक गोपाल मंडल ने सदन में कही ऐसी बात, स्पीकर Vijay Sinha भी देखते रह गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज विपक्ष की गैरमौजूदगी के बीच जारी है। प्रश्नोत्तर काल में सवाल पूछने वाले भी सत्ता पक्ष के विधायक हैं और जवाब भी सरकार ही दे रही है। इस सवाल जवाब के बीच प्रश्नोत्तर काल बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, तभी जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने सदन में ऐसी बात कह दी की सभी हैरत में पड़ गए। दरअसल, गोपाल मंडल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पुलिया निर्माण से जुड़े एक सवाल किया था। जवाब ग्रामीण कार्य मंत्री को देना था लेकिन जब गोपाल मंडल की तरफ से पूरक पूछे जाने का वक्त आया तो उन्होंने सदन में यह कह दिया कि वह सवाल तो लिख कर लाए ही नहीं।


जेडीयू विधायक ने जब सदन में यह बात कही कि वह सवाल लिखकर नहीं लाए हैं तो विधानसभा अध्यक्ष भी उन्हें देखते रह गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप के पीए का क्या काम है। इसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि वैसे भी वह सवाल लिखकर नहीं लाते वह अपना पूरक सवाल पूछ ले रहे हैं। इसके बाद पुलिया निर्माण से जुड़े सवाल का पूरक भी गोपाल मंडल ने सदन में पूछ लिया। उनके सवाल पर ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने जवाब भी दिया।


विधायक जी को अपने सवाल का जवाब भी मिल गया और पुलिया निर्माण को लेकर सरकार की तरफ से समय सीमा का आश्वासन भी मिला लेकिन गोपाल मंडल का अंदाज विधानसभा में देखकर सभी विधायक के मुस्कुराए बगैर नहीं रह पाए। गोपाल मंडल अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।