ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

JDU नेता पर अब हो सकती है कानूनी कार्रवाई, सीतामढ़ी एसपी ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

PATNA : शराब पार्टी वाले वायरल वीडियो के मामले में अब जेडीयू नेता के ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. वायरल वीडियो मामले में सीतामढ़ी एसपी ने संज्ञान लिया है और अब इस पूरे मामल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शराब पार्टी वाले वायरल वीडियो के मामले में अब जेडीयू नेता के ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. वायरल वीडियो मामले में सीतामढ़ी एसपी ने संज्ञान लिया है और अब इस पूरे मामले की पुलिस जांच करेगी. फर्स्ट बिहार की खबर के बाद युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने अपने ही प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव को पद से हटा दिया था.


आपको बता दें कि फर्स्ट बिहार में वायरल वीडियो को लेकर तमाम पक्षों से बात करते हुए खबर दिखाई थी. जिसके बाद अभय कुशवाहा ने विशाल गौरव के खिलाफ कार्रवाई की हालांकि विशाल गौरव ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में इस बात को स्वीकार किया है कि यह वीडियो काठमांडू में बनाया गया. विशाल गौरव ने कहा है कि वह अक्टूबर 2019 में काठमांडू गया था जहां मस्ती के दौरान या वीडियो शूट किया गया. विशाल कर रहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून को नहीं तोड़ा है.


फर्स्ट बिहार की खबर के बाद इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा है कि सत्ताधारी दल के नेता के ऊपर शराबबंदी कानून तोड़ने के बाद क्या कार्रवाई की जाएगी. अब इस मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने संज्ञान लिया है.


हालांकि विशाल गौरव ने काठमांडू रेप का होटल बुकिंग स्टेटस भी फर्स्ट बिहार के साथ साझा किया है. विशाल गौरव 8 अक्टूबर 2019 को काठमांडू गया था और 11 अक्टूबर तक वह काठमांडू के थमेल इलाके में एक होटल में ठहरा उनका कहना है कि इसी दौरान उसने दोस्तों के साथ वहां शराब पार्टी की थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता