1st Bihar Published by: Updated Oct 07, 2020, 5:08:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जेडीयू कि प्रेसवार्ता में भारी बवाल हो गया है. जेडीयू नेता प्रेसवार्ता करने पहुंचे थे लेकिन उसके ठीक पहले ही बवाल शुरू हो गया है. कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. वहीं मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे और बवाल होन शुरू हो गया.
जेडीयू कांफ्रेस हॉल के बाहर कार्यकर्ता काफी नारेबाजी कर रहे हैं. जहानाबाद के घोषी सीट से उम्मीदवार बदलने को लेकर जेडीयू कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व से मांग कर रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेतृत्व ने इस सीट से अच्छे उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है.
पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी नाराज कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. वह कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं.