1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jun 15, 2023, 11:05:21 AM
- फ़ोटो
JAMUI/NAWADA: बिहार सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर बिहार के अलग अलग जिलों में तीन अलग अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और एक गर्भवती महिला घायल बताई जा रही है. वही अनियंत्रित ट्रक पूरी रफ्तार में डिवाइडर से टकराने से ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतकर अपना विरोध प्रदर्शन किया.
घटना गुरुवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. दूसरी तरफ अपनी गर्भवती बेटी को डॉक्टर से दिखाकर लौट रही एक महिला की मौत सड़क हादसे में हुई है.
वही नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित ट्रक पूरी रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के चालक और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.
बता दे कि जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के दिघोत गांव निवासी बिनय कुमार, धनराज कुमार और रामप्रवेश कुमार के रूप में की गयी. सभी की आयु 14 से 17 साल के बीच की होगी. इस हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने सड़क पर उतकर अपना विरोध प्रदर्शन किया. थोड़ी देर के बाद पुलिस के द्वारा सड़क जाम हटा लिया गया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
वही जमुई के खैरा थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. खैरा-सोनो मुख्य मार्ग के हरदीमौह के पास एक ऑटो और पिकअप के बीच टक्कर हो गयी. इस बीच सड़क पार कर रही दो महिलाओं पर ऑटो पटल गया. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गयी. और गर्भवती महिला घायल हो गई.