1st Bihar Published by: Updated Sep 08, 2020, 10:12:25 AM
- फ़ोटो
JAMUI: फिरौती को लेकर अपराधियों ने एक 17 साल के लड़के को अगवा कर लिया. फिरौती के लिए अपराधियों ने परिजनों को वीडियो कॉल किया. लेकिन जब फिरौती का पैसा नहीं मिला तो लड़के की हत्या कर दी. यह घटना बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव की है. इस घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है.
कुएं से मिला शव
अगवा लड़के का शव एक कुआं से पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों ने बताया कि अगवा संजीत अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था. इस दौरान ही अपराधियों ने अगवा कर लिया. परिजनों से 2 लाख रुपए मांगे थे और दो दिन का समय दिया था.
पुलिस की लापरवाही आई सामने
अगवा होने के बाद लड़के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. युवक पुलिस को लापता मानती रही है. जब पैसा नहीं मिला तो अपराधियों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया.
पुलिस पर भड़के ग्रामीण
लड़के का शव मिलने के बाद ग्रामीण भड़क गए और अधिकारियों की बुलाने की मांग करने लगे. छह घंटे शव कुएं में ही पड़ा रहा. सुबह 6 बजे शव मिलने के बाद एसडीपीओ पहुंचे और परिजनों को दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया.