1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 11, 2019, 9:54:05 AM
- फ़ोटो
JAMUI : जमुई में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. जिले में एक बार फिर से भूमि विवाद में एक शख्स को गोली मार दी गई. खबर के मुताबिक भूमि विवाद में दबंगों ने एक शख्स को गोली मार दी. गोली लगने से हालत नाजुक है. शख्स को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.दबंगों ने शख्स को गोली खैरा थाना के झिटी गांव में मारी है. इस वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी. जमुई से गौतम की रिपोर्ट