ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Jumai Crime News: दुर्गा पूजा का गाना बजाने को लेकर भारी विवाद, दो पक्षों के बीच मारपीट में 6 लोग घायल

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इ

Jumai Crime News: दुर्गा पूजा का गाना बजाने को लेकर भारी विवाद, दो पक्षों के बीच मारपीट में 6 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि देवाचक स्थित शिव मंदिर के पास दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना किया गया था। जिसको लेकर सुबह शाम भक्ति गाना बजाया जाता था। सोमवार को किसी ने बिजली पोल में लगे लाउडस्पीकर को खोल कर धान खेत में फेंक दिया। पूछताछ के दौरान ही विवाद बढ़ गया। जिससे दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मलयपुर पुलिस को दी गई।


जिसके बाद सभी को थाना लाया गया हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। बता दें कि देवाचक गांव स्थित महादलित टोला में कई लोगों ने इसाई धर्म को अपना लिया है। जिसको लेकर वहां कई बार मारपीट की घटना भी घट चुकी है। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना घटित हुई है। दोनों पक्षों की ओर से चिन्हित कर 107 की कार्रवाई की गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता