ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

जम्मू-कश्मीर में फिर हुई टारगेट किलिंग, आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मौत के घाट उतारा

JK: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घाटी में एक बार फिर आतंकवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शोपियां में आज आतंकवादियों ने एक कश्मीरी

जम्मू-कश्मीर में फिर हुई टारगेट किलिंग, आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JK: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घाटी में एक बार फिर आतंकवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शोपियां में आज आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंद कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


मृतक कश्मीरी पंडित की पहचान शोपियां के चौधरी गुंड निवासी पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरन भट शुक्रवार की सुबह अपने घर के लॉन में मौजूद थे तभी आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में कश्मीरी पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


बता दें कि कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में ही इससे पहले आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 31 मई को कुलगाम जिले में भी आतंकियों ने एक सरकारी महिला कर्मचारी रजनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, 12 मई को कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकवादियों ने राहुल भट्ट की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही आतंकी लगातार गैर कश्मीरी लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।