ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बच्चे के जन्मदिन पर चली शराब पार्टी, महिला समेत 6 लोगों की हो गई मौत, कई की हालत गंभीर

DESK : उत्तर प्रदेश में शराब पीने से एक महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही कई की हालत गंभीर है. मामला रायबरेली के महराजगंज थाना इलाके के पहाड़पुर का है. घटना के बाद से

बच्चे के जन्मदिन पर चली शराब पार्टी, महिला समेत 6 लोगों की हो गई मौत, कई की हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में शराब पीने से एक महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही कई की हालत गंभीर है. मामला रायबरेली के महराजगंज थाना इलाके के पहाड़पुर का है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.


घटना मंगलवार देर रात की है. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत कई वरिष्‍ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे. गंभीर हालत में छह लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.


मिली जानकरी के अनुसार देशी शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. वहीं कई लोग अब भी नाजुक हालत में बताए जा रहे हैं. मंगलवार को पहाड़पुर के रहने वाले रामधनी के बच्चे का जन्मदिन समारोह था. इसी समारोह में शराब पार्टी की गई. समारोह में शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी. फिर देर शाम इन लोगों की मौत हो गई. 


जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बयाया कि डेढ़ दर्जन लोगों की हालत खराब है. उनका इलाज चल रहा है. एफआईआर दर्ज कर मरने वालों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. मामले की जांच की जा रही है. मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.