ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

जहरीले सांप को बोरे में लेकर अस्पताल पहुंच गए परिजन, हॉस्पीटल में मची अफरा-तफरी, डंसने से युवती की हुई मौत

ARA: आरा सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोग एक जहरीले सांप को लेकर पहुंच गए। सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की सांसे थम गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में

जहरीले सांप को बोरे में लेकर अस्पताल पहुंच गए परिजन, हॉस्पीटल में मची अफरा-तफरी, डंसने से युवती की हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: आरा सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोग एक जहरीले सांप को लेकर पहुंच गए। सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की सांसे थम गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने लाठी-डंडे से पीटकर सांप की जान ले ली।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी कृष्णा साह की 20 वर्षीय बेटी सपना कुमारी को सोमवार की सुबह एक विषैले सांप ने डंस लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लड़की की हालत बिगड़ते देख परिजन लड़की को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन लड़की के साथ साथ उस जहरीले सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे थे जिसने उसे डंसा था।


जैसे ही परिजनों ने सांप को बोरे से बाहर निकाला, सांप अस्पताल की फर्श पर भागने लगा। इसके बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, मरीज के साथ साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। जान बचाने के लिए सभी भागने लगे। इसी बीच सांप के डंसने से बेसुध हुई लड़की की मौत हो गई। बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने सांप को मार डाला, जिसके बाद लोगों के जान में जान आई और सांप के डर से भाग खड़े हुए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी वापस अस्पताल पहुंचे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता