ब्रेकिंग
बिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने से

जब झारखंड के CM बने अमित शाह और हेमंत सोरेन बन गए शिक्षा मंत्री, जानिए फिर क्या हुआ

RANCHI : झारखंड के सीएम अमित शाह है और हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री हैं। ऐसा सुन कर आप चौंक जाएंगे और बोल उठे भला ऐसा कैसे ? आपका चौंकना भी सहीं है और सवाल पूछना भी लाजिमी है। तो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के सीएम अमित शाह है और हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री हैं। ऐसा सुन कर आप चौंक जाएंगे और बोल उठे भला ऐसा कैसे ? आपका चौंकना भी सहीं है और सवाल पूछना भी लाजिमी है। तो आपको बता ही देते हैं स्कूल के छात्रों ने कुछ ऐसा ही जवाब दिया जब सूबे के शिक्षामंत्री ने उनसे सवाल पूछा। 


नयी बनी हेमंत सोरेन सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रामगढ़ जिले के कोईया स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण को पहुंचे तो उन्हें बड़े ही अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। शिक्षा मंत्री महोदय से जब सातवीं क्लास के स्टूडेंट से सवाल पूछना शुरु किया तो उन्हें बड़े ही अटपटे जवाब मिले। शिक्षा मंत्री ने सबसे पहला सवाल पूछा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री कौन हैं तो बच्चों ने छूटते ही कहां हेमंत सोरेन। मंत्री जी चौकें, फिर सोचा गलती हो गयी होगी। इस बार उन्होनें छात्रों से सूबे के मुख्यमंत्री का नाम पूछ दिया तो फिर इस पर जो जवाब मिला उस पर तो मंत्री जी ने शायद सर ही पीट लिया होगा। बच्चों ने झारखंड का सीएम अमित शाह को बता डाला। अब शिक्षा मंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।


औचक निरीक्षण में मंत्री जी ने लगे हाथ शिक्षकों का भी टेस्ट लिया तो वे भी फेल हो गए। 'सिर मुंडाते ओले पड़े वाले' कहावत मंत्री जी के साथ चरितार्थ हो गयी। नये-नये मंत्री बने हैं सोचे सूबे के शिक्षा व्यवस्था का हाल-चाल लिया जाए तो सब कुछ फेल ही दिखा। अब सूबे के इस तरह की शिक्षा व्यवस्था से चिंतिंत मंत्री जी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय की क्लास लेते हुए दुरुस्त करने का आदेश जारी किया है। मंत्री महोदय ने आगे भी औचक निरीक्षण की बात कहते हुए सुधर जाने की हिदायत दी।  

टैग्स