Hindi News / news / PM से मिलकर भावुक हुए ISRO चीफ के. सिवन, मोदी ने गले लगाकर...

PM से मिलकर भावुक हुए ISRO चीफ के. सिवन, मोदी ने गले लगाकर हौसला बढ़ाया

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 08, 2019, 3:21:11 PM

PM से मिलकर भावुक हुए ISRO चीफ के. सिवन, मोदी ने गले लगाकर हौसला बढ़ाया

- फ़ोटो

DESK: मिशन चंद्रयान-2 का सपना टूटने पर पूरा देश भावुक है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घड़ी में इसरो के वैज्ञानिकों का खूब हौसलाअफजाई किया. इसरो सेंटर में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद इसरो के चीफ भावुक हो गये. इसरो कंट्रोल रूम में संबोधन के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां से बाहर निकले तब इसरो के चीफ के सिवन फफक-फफक कर रोने लगे. जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. इस दौरान पीएम ने इसरो चीफ को गले लगाकर उन्हें हिम्मत दी. पीएम ने उनका पीठ थपथपाकर हौसला अफजाई भी की. ISRO के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि ‘पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है, रातभर पूरा देश आपके लिए जगा हुआ था. मैंने भी संपर्क टूटने के पल को आपके साथ जिया है, हमारे हौसले और बुलंद हो गये हैं.’ पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा कि ‘आप मक्खन नहीं पत्थर पर लकीर खींचने वालों में हैं, वैज्ञानिक देश के नायाब तोहफे हैं.’ उन्होंने कहा कि चंद्रमा को छूने की हमारी इच्छाशक्ति और मजबूर हुई है. इस मिशन के साथ जुड़ा हर व्यक्ति खास है, इसरो के वैज्ञानिकों के साथ पूरा देश खड़ा है. पीएम ने कहा कि ‘चंद्रयान की यात्रा शानदार रही है और हमारा ऑर्बिटर शान से चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है. आपने जो किया है वो पहले किसी ने नहीं किया है, नई सीख हमें और मजबूत बनाएगी.’