ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

DESK: बड़ी खबर अमरनाथ यात्रा से जुडी हुई सामने आ रही है। सरकार ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया। सरकार की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक इस साल अमरनाथ यात्रा 1

इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर अमरनाथ यात्रा से जुडी हुई सामने आ रही है। सरकार ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया। सरकार की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी। अमरनाथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से अमरनाथ यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।


दरअसल, गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की थी। समीक्षा बैठक के बाद आज सरकार ने अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया। 1 जुलाई से शुरू होकर यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र तीर्थ यात्रा और पंजीकरण की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


इसके साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को चालू कर दिया जाएगा। 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू होकर 31 अगस्त 2023 तक चलेगी।

टैग्स