ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आज से आगाज, टीम विराट की राह नहीं है आसान

DESK: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में आज से टी-20 सीरीज का आगाज होगा. ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर आज पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे स

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में आज से टी-20 सीरीज का आगाज होगा. ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर आज पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगा. विश्व कप की तैयारी के लिये अहम मानी जा रही पांच मैचों की ये सीरीज विराट सेना के लिए काफी अहम है.  इसी साल अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेला जाएगा. 


भारत के लिए ये इस साल का पहला विदेशी दौरा है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मात देने के बाद भारत के हौसले बुलंद हैं. साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका को घरेलू सीरीज में भारत ने पटखनी दी है लेकिन न्यूजीलैंड टीम को हराने के लिए विराट सेना की राह आसान नहीं है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 11 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने 11 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है.


भारतीय टी-20 टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्‍तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और कुलदीप यादव. न्यूजीलैंड टी-20 टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), हैमिश बेनेट, मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कुगलेजन, डेरिल मिचेल, कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और कॉलिन डी ग्रैंडहोम.