ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार, एंटी टेरर एक्ट में वारंट जारी

DESK : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबत बढ़ती दिख रही है। इमरान खान के ऊपर एंटी टेरर एक्ट के तहत अरेस्ट वारंट जारी किया गया है और किसी भी वक्त इमरान खान की गिरफ्

इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार, एंटी टेरर एक्ट में वारंट जारी
Editor
2 मिनट

DESK : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबत बढ़ती दिख रही है। इमरान खान के ऊपर एंटी टेरर एक्ट के तहत अरेस्ट वारंट जारी किया गया है और किसी भी वक्त इमरान खान की गिरफ्तारी हो सकती है। इमरान खान के ऊपर आरोप है कि उन्होंने देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया और पाकिस्तान की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश रची। इमरान खान के ऊपर नया आरोप है कि उन्होंने 20 अगस्त को एक जज और आईजी को धमकी भी दी। इस घटना के बाद इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया और बीती रात आईजी की तरफ से अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया गया है। 


आपको बताते हैं कि शाहबाज गिल की गिरफ्तारी के बाद इमरान खान ने इस्लामाबाद में 20 अगस्त को एक रैली की थी। इस रैली में इमरान खान के समर्थक इकट्ठा हुए थे। रैली को सभी टीवी न्यूज़ चैनल्स ने टेलीकास्ट किया था। 20 अगस्त की रैली में इमरान खान ने शाहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हमला बोला था। इमरान खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने इस्लामाबाद के आईजी को धमकाया और इसके बाद इस्लामाबाद की सेशंस कोर्ट की जज जेबा चौधरी को भी डराने की कोशिश की। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। 


इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ में मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इमरान खान के घर के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया है और पार्टी ने इस्लामाबाद कूच का नारा दे दिया है। इमरान खान के समर्थक के इस्लामाबाद की तरफ रुख करने लगे हैं और इस बीच उनकी गिरफ्तारी को लेकर वारंट जारी होने से पाकिस्तान की सियासत गर्म है।