ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

विधायकों के सामने रोने लगे सिंधिया, इस्तीफा देने वाली मंत्री ने किया खुलासा, बताया कैसे हुई पूरी प्लानिंग

BHOPAL: कांग्रेस से अनदेखी से ज्योतिरादित्य सिंधिया इतने दुखी थे कि जब वह गुड़गांव में कांग्रेस विधायकों से बात कर रहे थे तो उनको आंखों में आंसू आ गए. सिंधिया ने मंत्री इमरती

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BHOPAL: कांग्रेस से अनदेखी से ज्योतिरादित्य सिंधिया इतने दुखी थे कि जब वह गुड़गांव में कांग्रेस विधायकों से बात कर रहे थे तो उनको आंखों में आंसू आ गए. सिंधिया ने मंत्री इमरती देवी समेत कई मंत्रियों और विधायकों से पूछा कि क्या आपलोग कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं. इतना सुनते ही मंत्री और विधायकों ने कहा कि आपका आदेश होगा तो जान दे देंगे. इनता सुनते ही होटल में सिंधिया रोने लगे.

विधायकों के सामने रोने लगे सिंधिया, इस्तीफा देने वाली मंत्री ने किया खुलासा, बताया कैसे हुई पूरी प्लानिंग

अचानक विधायकों को बुलाया गया 

मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इमरती देवी ने कई खुलासा किया है. इमरती ने कहा कि मैं तो होली में मायके गई थी, लेकिन अचानक कॉल कर ग्वालियर बुलाया गया है. मैंने पूछा कि क्या बात है तो बताया गया कि यह महाराज का आदेश है. जिसके बाद वह बिना देर किए हुए ग्वालियर पहुंची. महाराज के समर्थक सभी विधायकों को कॉल कर उनको भी ग्वालियर बुलाया गया था. इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं था. 

विधायकों के सामने रोने लगे सिंधिया, इस्तीफा देने वाली मंत्री ने किया खुलासा, बताया कैसे हुई पूरी प्लानिंग

बिना बताए भेजा गया दिल्ली

इमरती देवी ने कहा कि ग्वालियर से जाने के बाद सभी विधायकों से कहा गया है कि किसी जरूरी काम से दिल्ली चलना है. सभी गुड़गांव पहुंचे तो होटल में सिंधिया आए उनके साथ कुछ बीजेपी के नेता भी थे. बीजेपी नेता बाहर निकल गए और सिंधिया विधायकों से बात करने लगे. सभी विधायकों से अपने फैसले के बारे में बात की और विधायकों से पूछा कि क्या आपलोग इस्तीफा देंगे. इस बात पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी. विधायकों का भरोसा देख सिंधिया फूट-फूटकर रोने लगे. सभी विधायकों ने कहा कि आप भरोसा रखिए. हम सभी लोग आपके इस फैसले के साथ हैं. फिर दिल्ली से सभी को बेंगलुरू भेज दिया गया है. महाराज ने कहा कि जब हम बोलेंगे तो तभी आपलोग बेंगलुरू से भोपाल पहुंचे. सिंधिया के इस्तीफा देते ही सभी मंत्री और विधायकों ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया. 

टैग्स