ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

लॉलीपॉप लागेलू"" पर ऋतिक रोशन ने सुपर 30 टीम के साथ किया ऐसा डांस, देखें वीडियो

DESK : भोजपुरी मूवी के सुपर स्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह के फेमस गाने ""लॉलीपॉप लागेलू"" पर बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन ने अपकमिंग फिल्म सुपर 30 टीम के साथ जबरदस्त डांस किया है.

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK : भोजपुरी मूवी के सुपर स्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह के फेमस गाने ""लॉलीपॉप लागेलू"" पर बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन ने अपकमिंग फिल्म सुपर 30 टीम के साथ जबरदस्त डांस किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर खुद ऋतिक रोशन ने इस वीडियो को सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ मस्ती करते हुए डाला है. इस विडियो में आप देख सकते हैं कि डीजे पर 'लगावेलू तू लिपिस्टिक' गाना बजता सुनाई दे रहा है भोजपुरी का ये सुपरहिट गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' बिहार से लेकर हिंदुस्तान के हर क्षेत्र में फेमस है. ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 इन दिनों काफी चर्चा में है. 12 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. एक के बाद एक करके इस फिल्म के कई पोस्टर और गाने रिलीज हो रहे हैं. हाल ही ऋतिक ने अपने से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह कुछ बच्चों के साथ भोजपुरी सांग ""तू लगावेलू जब लीपिस्टिक"" गाने पर डांस करते हुए नजर आए हैं. विडियो को इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा है कि ""बुरे वक्त में भी हमारे पास साहस, शक्ति और ज्ञान होना चाहिए ताकि हम मजबूती से खड़े हो सकें और जीवन की स्थितियों और घटनाओं के प्रति अपना नजरिया बदल सकें. अगर आपको डांस करना है तो खड़े हो जाएं. कंट्रोल अपने पास रखें..."" https://twitter.com/iHrithik/status/1145668632870916102 वहीं इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए ऋतिक ने लिखा है कि ""सुपर 30 क्लास का यह एक बहुत अलग हिस्सा है. मैंने वास्तव में अपने यंग को-एक्टर्स के साथ काम कर बहुत आनंद उठाया जो अलग-अलग हिस्सों से आते हैं. इसमें से अधिकांश लोग पहली बार कैमरे को फेस कर रहे हैं.."" बता दें कि यह फिल्म आनंद कुमार और उनके स्टूडेंट्स की जिंदगी से प्रेरित है. फिल्म के ट्रेलर को 4 जून को रिलीज किया गया था और 12 जुलाई को यह फिल्म रिलीज होगी. फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन के अलावा काफी सारे नए कलाकार भी दिखाई देंगे.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता