ब्रेकिंग
खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में दो घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसानअदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसेइथेनॉल वाले पेट्रोल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह से खत्मसड़क हादसे में छात्रा की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़; पुलिसकर्मियों पर पथराव; पुलिस की ओर से फायरिंग खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में दो घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसानअदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसेइथेनॉल वाले पेट्रोल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह से खत्मसड़क हादसे में छात्रा की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़; पुलिसकर्मियों पर पथराव; पुलिस की ओर से फायरिंग

हॉटस्टार ने क्रिकेट प्रेमियों को दी बड़ी खुशखबरी, अब एशिया और वर्ल्ड कप के लिए नहीं देना होगा पैसा, जानें क्या है प्लान

DESK : क्रिकेट प्रेमियों के बड़ी खुशखबरी है। यह खुशखबरी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने फैंस को दी है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ऐलान किया है कि आगामी एशिया कप 2023 और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप म

हॉटस्टार ने क्रिकेट प्रेमियों को दी बड़ी खुशखबरी, अब एशिया और वर्ल्ड कप के लिए नहीं देना होगा पैसा, जानें क्या है प्लान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : क्रिकेट प्रेमियों के बड़ी खुशखबरी है। यह खुशखबरी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने फैंस को दी है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ऐलान किया है कि आगामी एशिया कप 2023 और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैचों की स्ट्रीमिंग फैंस के लिए फ्री में की जाएगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि यूजर्स इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का मजा फ्री में उठा सकेंगे। 


दरअसल, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023 ) और इसके बाद भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लाइव स्ट्रीमिंग का राइट्स ऑनलाइन प्लेटफार्म में मात्र डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास है। ऐसे में इस मैच का आनंद लेने वालों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मेंबरशीप होने की बात कही जा रही थी। इस बीच अब कंपनी ने फैसला लिया है कि मोबाइल यूजर्स को वर्ल्ड कप और एशिया कप के मैचों के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। 


कंपनी के अनुसार इस फैसले से 540 मिलियन से अधिक मोबाइल यूजर्स को फायदा होगा और वह बिना कोई पैसे खर्च किए अपने मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। डिज्नी+हॉटस्टार की तरफ से जारी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्रिकेट के खेल को अधिक से अधिक लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का लाइव स्ट्रीमिंग भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाता था। इस साल मोबाइल पर एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स डिज्नी+हॉटस्टार के पास है। अब कंपनी के इस फैसले के बाद फैंस में काफी खुशी देखने को मिल रही है।  एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला भी होने वाला है।