ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

होलिका दहन को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, पुलिस ने चटकायी लाठियां

ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। होलिका दहन को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए हैं। जगह को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गयी । मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ को काबू में करने के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। होलिका दहन को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए हैं। जगह को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गयी । मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए लाठियां चटकानी पड़ी।


मामला आरा के संदेश थाना क्षेत्र के बरतियार गांव का है। जहां होलिका दहन के जगह को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष का कहना था कि वो हर साल यहां होलिका दहन का कार्यक्रम करता था तो दूसरा पक्ष भी उसी जगह होलिका दहन करने की जिद पर अड़ा रहा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि होलिका दहन छोड़ सब लड़ाई-झगड़े में जुट गए। मौका रणक्षेत्र बन गया।


मामला इतना बिगड़ा कि झगड़े को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां चटखानी पड़ी। फिलहाल मौके पर तनाव बना हुआ है। पुलिस कैंप कर रही है। वहीं प्रशासन ने दोनों पक्षों को नोटिस थमाया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता