ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

हाइवे पर पलट गया बीयर से भरा ट्रक तो पियक्कड़ों की हो गयी चांदी, बोतल लूटने की मची होड़, देखिये वीडियो

DESK: बीयर की बोतल भर ले जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने पियक्कड़ों को सबसे बड़ा गिफ्ट दे दिया. ड्राइवर स्टेयरिंग संभाल नहीं पाया लिहाजा हाइवे पर ट्रक पलट गया. इसके बाद बीयर की बोतल

हाइवे पर पलट गया बीयर से भरा ट्रक तो पियक्कड़ों की हो गयी चांदी, बोतल लूटने की मची होड़, देखिये वीडियो
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बीयर की बोतल भर ले जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने पियक्कड़ों को सबसे बड़ा गिफ्ट दे दिया. ड्राइवर स्टेयरिंग संभाल नहीं पाया लिहाजा हाइवे पर ट्रक पलट गया. इसके बाद बीयर की बोतलें सड़क पर आ गिरी. फिर बोतल लूटने की ऐसी होड़ मची कि एक भी बोतल बाकी नहीं बचा.


वाकया आंध्र प्रदेश का है मंगलवार को आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में बीयर लदा ट्रक पलट गया. अनाकापल्ली और बय्यावरम के बीच ये घटना हुई. ट्रक पर बीयर के लगभग पांच सौ कार्टन लदे थे जो फैक्ट्री से सरकारी गोदाम ले जाये जा रहे थे. रास्ते में ही ट्रक पलट गया.


इसका वीडियो वायरल हुआ है. इसमें लोगों को बीयर की बोतलें उठा कर भागते हुए देखा जा सकता. बीयर लूटने की ऐसी होड़ मची कि कुछ देर के लिए हाइवे जाम हो गया. हाइवे पर गाड़ियां तभी चलीं जब बीयर की सारी बोतल लूटी जा चुकी थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीयर लूटने की होड़ में लगे लोगों ने दुर्घटना में घायल हुए ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की ओर झांका तक नहीं. दोनों घायल थे लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं भेजा. 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीयर की बोतल लूटने में लोगों में छीना झपटी औऱ हाथापाई भी हुई. हर आदमी ज्यादा से ज्यादा बोतल लूटने के फेरे में था. घटना के एक घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची. तब तक बीयर की सारी बोतल लूटी जा चुकी थी. पुलिस ने सड़क पर पलटे गाड़ी को साइड करा कर हाइवे पर यातायात चालू कराया.

टैग्स