ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी प्राइवेट बस, 3 की दर्दनाक मौत 25 घायल

DESK: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गयी। इस हादसे में बस के ड्राइवर समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही दो दर्जन लोग गंभीर रूप से

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी प्राइवेट बस, 3 की दर्दनाक मौत 25 घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गयी। इस हादसे में बस के ड्राइवर समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार 25 यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि बस में कुल 42 लोग सवार थे। बस करसोगी से आने की ओर जा रही थी। तभी बस हादसे का शिकार हो गयी। बस अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गई। बस सड़क से करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 


हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने घायलों का बेहतर इलाज का निर्देश अधिकारियों को दिया। मृतकों की पहचान मंडी निवासी बस के ड्राइवर दीनानाथ, कुल्लू के केशव राम और कुल्लू के गुलशन के रूप में हुई है।

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी प्राइवेट बस, 3 की दर्दनाक मौत 25 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी प्राइवेट बस, 3 की दर्दनाक मौत 25 घायल

टैग्स