1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 19, 2019, 2:14:16 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से है, जहां युवक की हत्या की कोशिश करने वाले अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा है. पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र इलाके में मुखबिरी के शक में युवक की हत्या करने की कोशिश की गई थी. हत्या की कोशिश करने वाले अपराधी मुनचुन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. https://youtu.be/H8htntYWxyM पुलिस ने अपराधी के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और छह जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है. गिरफ्तार मुनचुन कुख्यात दुर्गेश शर्मा गिरोह का सदस्य है. मुनचुन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं पुलिस दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. आपको बता दें कि बुधवार को पटना के पॉश इलाका कहे जाने वाले पीएंडएम मॉल के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने देवकुमार नाम के युवक को गोली मार दी थी. जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.