ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, श्मशान घाट की दीवार गिरने से 5 की मौत

DESK : हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा हुआ है। श्मशान घाट की दीवार के अचानक गिरने से दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोग इस घटना में घायल भी हुए है

 हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, श्मशान घाट की दीवार गिरने से 5 की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा हुआ है। श्मशान घाट की दीवार के अचानक गिरने से दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


इस फुटेज को देखकर लोग भी हैरान रह गये। जो वीडियो सामने आया है, उसमें यह दिख रहा है कि दीवार के पास कुर्सी पर कुछ लोग बैठे हुए हैं। वही हलवाई मिठाई बनाने में लगा है। तभी भरभराकर 15 फीट ऊंची दीवार गिर गयी और लोग उसके नीचे दब गये। बताया जाता है कि मदनपुरी श्मशान घाट की दीवार के सहारे हजारों टन लकड़ियां रखी हुई थी। जिसके दबाव के कारण दीवार पहले ही टेढ़ी हो गयी थी।


 लोगों ने इस तरफ श्मशान घाट प्रबंधन का ध्यान भी आकृष्ट कराया था लेकिन प्रबंधन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लापरवाही की वजह से शनिवार की शाम करीब 6 बजकर, 24 मिनट पर यह दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी। दीवार गिरने के बाद मलबे में दबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मलबे में दबे लोगों को किसी तरह जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। 


जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने श्मशान घाट के प्रबंधन समिति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टैग्स