ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

हार्दिक और नताशा का रिश्ता खत्म, क्रिकेटर ने तलाक का किया ऐलान

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से रिश्ता खत्म हो गया है। पांड्या ने पत्नी नताशा से तलाक का ऐलान किया है। सोशल मीडिया

हार्दिक और नताशा का रिश्ता खत्म, क्रिकेटर ने तलाक का किया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से रिश्ता खत्म हो गया है। पांड्या ने पत्नी नताशा से तलाक का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम पर हार्दिक पांड्या ने इसे लेकर भावुक पोस्ट किया है।


क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के बीच अब तलाक होने जा रहा है। कई महीनों से दोनों के बीच अलगाव की खबरें आ रही थी। नताशा हार्दिक के घर के बजाय मायके में रह रही थी। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में हार्दिक अकेले ही शामिल हुए थे। 


बता दें कि हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य के बारे में कहा कि दोनों उसकी देखभाल करेंगे। बेटे अगस्त्य को दुनियां की सारी खुशियां मिले मेरी यह कोशिश रहेगी। चार साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। इस रिश्ते को बचाने के लिए अपना सब कुछ मैंने लगा दिया। लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला होगा। ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था।


हार्दिक और नताशा ने कहा है कि चार साल साथ बिताने के बाद हार्दिक और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमने साथ मिलकर पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ दे दिया। हमें लगता है कि यह हम दोनों के लिए सबसे अच्छा होगा। बता दें कि दोनों ने दो बार शादी की थी। 2020 के लॉकडाउन के समय पहली शादी की फिर पिछले साल फरवरी में उदयपुर में भव्य तरीके से दोबारा शादी की थी। 

हार्दिक और नताशा का रिश्ता खत्म, क्रिकेटर ने तलाक का किया ऐलान

टैग्स