ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

अपराधियों ने दिनदहाड़े टीचर को मारी गोली, कॉलेज के बाहर बड़ी वारदात

VAISHALI : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है हाजीपुर से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराध

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है हाजीपुर से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक शिक्षक को गोली मारकर 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात वैशाली जिले के हाजीपुर की है. जहां नगर थाना इलाके के आर एन कॉलेज के बाहर ही दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक शिक्षक को गोली मारकर उससे 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है की गोली लगने के कारण टीचर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मामले की जांच चल रही है. 

टैग्स