ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

हादसे की शिकार हुई PM मोदी के भाई की कार, परिवार के साथ जा रहे थे प्रह्लाद मोदी

DESK: बड़ी खबर कर्नाटक के मैसूर से आ रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार हादसे की शिकार हो गई है। भीषण सड़क हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनकी बहू और

हादसे की शिकार हुई PM मोदी के भाई की कार, परिवार के साथ जा रहे थे प्रह्लाद मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर कर्नाटक के मैसूर से आ रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार हादसे की शिकार हो गई है। भीषण सड़क हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनकी बहू और पोते को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि बेटे और ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मैसूर तालुक के कड़ाकोला के पास हुआ है।


बताया जा रहा है कि प्रह्लाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ मर्सिडीज बेंज कार से बांदीपुरा जा रहे थे, तभी दोपहर करीब 2 बजे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त उनका काफिला भी उनके साथ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रह्लाद मोदी के पोते के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।


बता दें कि प्रह्लाद मोदी गुजरात फेयरप्राइस शॉप्स एंड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के हेड हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रह्लाद मोदी ने कहा था कि गुजरात में मुफ्त वाले आते हैं और चले जाते हैं। उन लोगों को गुजरात की जनता ने बताया है कि गुजरात देने वाला है, लेने वाला नहीं। उन्होंने कहा था कि साल 2024 में भी सत्ता भारतीय जनता पार्टी की ही रहेगी और नरेंद्र मोदी ही देश के अगले पीएम होंगे।

टैग्स