ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

हादसे की शिकार हुई बिहार से झारखंड जा रही बस, एक की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल

हादसे की शिकार हुई बिहार से झारखंड जा रही बस, एक की मौत, 12 से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। बस बिहार से झारखंड के रजरप्पा मंदिर जा रही थी लेकिन बीच रास्ते में हादसे की शिकार हो गई। घटना चौपारण थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास जीटी रोड पर हुआ है।


बताया जा रहा है कि बिहार के जहानाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर बस झारखंड के रजरप्पा जा रही थी। बस में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। घोसी थाना के धामकपुर गांव से श्रद्धालुओं का जत्था रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे में मारे गए शख्स की पहचान विनोद यादव के 20 वर्षीय बेटे सिकंदर के रूप में हुई है जबकि 12 घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी दो दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हादसा कैसे हुआ फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।