ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

गुप्ता धाम जा रहे दो कांवरियों की मौत, पत्थरों के बीच फंसे मिले शव

ROHTASH : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां गुप्ता धाम के पास दो कांवरियों की मौत हो गई है। उनके शव रास्ते से दो किलोमीटर घने जंगल के अंदर

गुप्ता धाम जा रहे दो कांवरियों की मौत, पत्थरों के बीच फंसे मिले शव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH :  बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां गुप्ता धाम के पास दो कांवरियों की मौत हो गई है। उनके शव रास्ते से दो किलोमीटर घने जंगल के अंदर झरने में बड़े-बड़े पत्थरों की ओट में फंसे हुए पाए गए। दोनों की डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना कैमूर पहाड़ी के चतरिया नदी एवं झरने के बीच की है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कांवरियों की गेरुआ पोशाक पहन रखी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्ता धाम में सावन का मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में कांवरिये एवं अन्य श्रद्धालु आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दो कांवरिये यात्रा के दौरान जंगल में झरने के समीप गए होंगे। इस दौरान पैर फिसलकर वे डूब गए। घटना पुरानी बताई जा रही है। दोनों के शवों से काफी दुर्गंध आ रही है।


इधर, इस घटना को लेकर  थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। रास्ते से 2 किलोमीटर घनघोर जंगल में झरने में बड़े-बड़े पत्थर की ओट में लाशें फंसी हुई हैं। काफी प्रयास होने के बावजूद भी शवों को निकाला नहीं जा सका है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों कांवरिया पुरुष वर्ग से हैं।