ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Gukesh D World Chess Champion: भारत के डी गुकेश बने विश्व के सबसे युवा शतरंज चैंपियन, चीनी खिलाड़ी को हराकर रचा इतिहास

Gukesh D World Chess Champion: भारत के युवा शतरंज प्रतिभाशाली डी गुकेश ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के दिग्गज खिलाड़ी डिंग

Gukesh D World Chess Champion: भारत के डी गुकेश बने विश्व के सबसे युवा शतरंज चैंपियन, चीनी खिलाड़ी को हराकर रचा इतिहास
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Gukesh D World Chess Champion: भारत के युवा शतरंज प्रतिभाशाली डी गुकेश ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के दिग्गज खिलाड़ी डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। महज 18 वर्ष की उम्र में गुकेश विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। यह जीत भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।


चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंततः एक छोटी सी गलती के कारण डिंग लिरेन को हार का सामना करना पड़ा और गुकेश ने विश्व चैंपियन का ताज अपने सिर पर सजा लिया। इस साल की शुरुआत में हुए कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर गुकेश विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हुए थे। 


विश्वनाथन आनंद के बाद वे विश्व चैंपियनशिप में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। गुकेश की इस जीत ने भारत में शतरंज के प्रति लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया है। उनका यह कारनामा भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।