1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 11, 2019, 5:03:03 PM
- फ़ोटो
PATNA: राज्यपाल फागू चौहान ने लोगों को ईद-उल-अजहा यानि बकरीद की मुबारकबाद दी है. राज्यपाल ने बिहारवासियों को मुबारकवाद देते हुए कहा कि बलिदान के लिए प्रेरित करने वाला यह पर्व हमारे जीवन में सहिष्णुता, सदभावना, प्रेम और बंधुत्व की भावन का संचार करता है. राज्यपाल ने कहा कि इस त्योहार के मौके पर लोगों से समाज में अमन चैन, खुशहाली और तरक्की का संकल्प लेने की बात कही. जिससे राज्य विकास से पथ पर निरंतर तेजी से आगे बढ़ता रहे और राष्ट्रीय एकता और सद्भावना भी जिससे मजबूत हो.