ब्रेकिंग
बिहार में उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर, मौसम विभाग ने 24 जिलों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्टभाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेबिहार में उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर, मौसम विभाग ने 24 जिलों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्टभाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरे

गोपालगंज में नाबालिग को किडनैप कर जान से मारने की कोशिश, अपराधियों ने बच्ची को अधमरा कर फेंका

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस पूरी तरह से असफल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर जान से मारने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस पूरी तरह से असफल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर जान से मारने की कोशिश की है. पुलिस ने बच्ची को अधमरा स्थिति में बरामद किया है. मामले की छानबीन की जा रही है. पूरी वारदात जिले के सदर प्रखंड के रामपुर गांव की है. जहां एक बच्ची का अपहरण कर उसे जान से मारने की कोशिश की है. रविवार की देर शाम पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में बरामद किया है. बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि मानिकपुर गांव के रहने वाला अर्जुन राम और उसके साथियों ने बच्ची का किडनैप कर लिया था. बच्ची को जान से मारने के उद्देश्य से उसकी जमकर पिटाई की गई है. वारदात की सूचना मिलने ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची गंभीर हालत में बरामद किया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पीड़िता के पिता की ओर से जिनको लेकर शिकायत की गई है. पुलिस उसे और उसके साथियों को तलाश रही है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता