ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल
मिथुन के घर जल्द बजेगी शहनाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

Dishani Chakraborty Engagement: बॉलीवुड के फेमस एक्टर एवं बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। अब बहुत जल्द मिथुन चक्रवर्ती के घर शहनाई बजेगी। माइल्स मैंटजारिस के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वो एक स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरलिस्ट हैं। 


फिल्म अभिनेता और नेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खुशखबरी साझा की है। दिशानी ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है। दिशानी ने समंदर किनारे अपने ब्यॉय फ्रेंड को अंगूठी पहनाई और सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि '06.12.2026... मेरे जीवन का सबसे आसान और सबसे खूबसूरत फैसला है। बता दें कि मिथुन की बिटिया की शादी 6 दिसंबर को होने वाली है। लेकिन इससे पहले सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। 


बता दें कि मिथुन और एक्ट्रेस योगिता बाली ने दिशानी को गोद लिया था। दिशानी को दोनों ने अपने सगे बच्चों की तरह प्यार दिया था। मिथुन ने दो शादी की। पहले एक्ट्रेस हेलेन ल्यूक से उन्होंने 1979 में शादी की थी, लेकिन 4 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था। जिसके बाद 1979 में ही योगिता बाली के साथ उन्होंने विवाह किया। दिशानी के अलावे उनके तीन बच्चे मिमोह चक्रवर्ती, उश्मेय चक्रवर्ती और नमाशी चक्रवर्ती भी हैं। दिशानी चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर माइल्स के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें प्रपोजल के खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें हैं. इन तस्वीरों में माइल्स बेहद रोमांटिक अंदाज में दिशानी को प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं। 


मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। जो भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता, डांसर, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें दुनिया भर में 'डिस्को डांसर' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1976 में मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। 1980 के दशक में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डिस्को डांसर' ने उन्हें देश और विदेश में एक कल्ट सुपरस्टार बना दिया। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। सुरक्षा, वारदात, प्यार झुकता नहीं, डांस डांस, अग्निपथ, जल्लाद, और हालिया वर्षों में ओएमजी - ओ माई गॉड और द ताशकंत फाइल्स जैसी कई हिट फिल्मों में उन्होंने काम किया। मिथुन चक्रवर्ती राजनीतिक रूप से भी सक्रिय रहे हैं। वे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से राज्यसभा सांसद थे। मार्च 2021 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन की और वर्तमान में पार्टी के एक प्रमुख नेता के रूप में सक्रिय हैं।मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरे

टैग्स