Hindi News / news / मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सिर पर पिस्तौल तानकर पहले लिया...

मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सिर पर पिस्तौल तानकर पहले लिया सेल्फी और फिर मार ली गोली

1st Bihar Published by: Updated Sep 11, 2020, 12:26:01 PM

मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सिर पर पिस्तौल तानकर पहले लिया सेल्फी और फिर मार ली गोली

- फ़ोटो

DESK: गोपालगंज से एक सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने पहले सिर पर पिस्तौल तानकर सेल्फी ली और फिर खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे तो देखा कि किशोर जमीन पर गिरकर तड़प रहा है. 

जिसके  बाद उसे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना मांझागढ़ के इमलिया की है. मृतक की पहचान ओमप्रकाश सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गई है.

 बताया जा रहा है कि हिमांशु राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था. कोरोना और लॉकडाउन के दौरान वह कोटा से घर लौटा था .बताया जा रहा है कि हिमांशु घर में रखे लाइसेंसी पिस्तौल को अपने सिर पर रखकर सेल्फी ले रहा था, इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली. गोली उसके सिर के आर पार हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गय.  जहां उसकी मौत हो गई.

मृतक के पड़ोसी ने पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय ने बताया कि घर में लाइसेंसी हथियार रखा हुआ था. लड़के ने गोली मारकर सुसाइड कर ली है. क्या मामला है जांच के बाद ही पता चल पाएगा. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.