ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

ठेकेदार को जिंदा जलाने वाला पूर्व चीफ इंजीनियर को 6 महीने में नहीं तलाश पायी पुलिस, अब EOU ने दर्ज किया मामला

PATNA : गोपालगंज में एक ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार दिए जाने के मामले ने लोगों को स्तब्ध कर दिया था। ठेकेदार को जिंदा जलाने का आरोप चीफ इंजीनियर और उसकी पत्नी सहित अन्य सहयोगिय

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : गोपालगंज में एक ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार दिए जाने के मामले ने लोगों को स्तब्ध कर दिया था। ठेकेदार को जिंदा जलाने का आरोप चीफ इंजीनियर और उसकी पत्नी सहित अन्य सहयोगियों पर लगा। 28 अगस्त 2019 को तत्कालीन चीफ इंजीनियर के आवास पर ठेकेदार रामाशंकर सिंह की हत्या हुई थी लेकिन इस घटना के 6 महीने बाद भी आरोपी पूर्व चीफ इंजीनियर मुरलीधर सिंह के साथ-साथ अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की मुस्तैदी को इस बात से समझा जा सकता है कि घटना के 6 महीने पूरे होने को है लेकिन पूर्व चीफ इंजीनियर मुरलीधर सिंह का पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी। 

ठेकेदार को जिंदा जलाने वाले पूर्व चीफ इंजीनियर मुरलीधर सिंह के खिलाफ अब आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। मुरलीधर सिंह पर आय के स्रोत से तकरीबन एक करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। घटना के बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने तकरीबन 4 महीने पहले जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर मुरलीधर के ठिकानों पर छापेमारी की थी। गोपालगंज से लेकर पटना के आरा गार्डन तक इंजीनियर के ठिकानों पर तलाशी में संपत्ति से जुड़े कागजात मिले थे। जिनके आधार पर अब मामला दर्ज किया गया है। 

आय से अधिक संपत्ति के मामलों में जहां मुरलीधर सिंह के खिलाफ और आरोपियों के साथ पुलिस की पहुंच से दूर है। मुरलीधर सिंह ने अपनी काली कमाई का सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट रियल एस्टेट सेक्टर में किया था। ठेकेदार रामाशंकर सिंह से मुरलीधर सिंह ने 15 लाख की रकम घूस में मांगी थी और नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप पूर्व चीफ इंजीनियर पर लगा है।

टैग्स