बिहार: सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Jan 28, 2021, 7:46:34 PM

बिहार:  सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मांझागढ़ थाना के मांझा बाजार की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोना कारोबारी दुकान बंद कर घर जा रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मार दी. आसपास के लोग गोली की आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंचे और सोना कारोबारी को हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. 

अपराधियों ने सोना कारोबारी की क्यों गोली मारी यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सोना कारोबारी के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं उनका रो रोकर बुरा हाल है. कई पुलिस पदाधिकारी भी सदर हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं.