ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

गोपालगंज में दारोगा की जमकर पिटाई, पुलिस के ऊपर पथराव में कई सिपाही घायल

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला बोला है. बदमाशों ने एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी है. पुलिस के ऊपर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला बोला है. बदमाशों ने एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी है. पुलिस के ऊपर हुए पथराव में कई पुलिस जवान गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं. 


वारदात गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां बंतरिया गांव में असामाजिक तत्वों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया है. पुलिस के ऊपर पथराव किया गया है. जिसमें दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची थी. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर ही जानलेवा हमला बोल दिया. 


बदमाशों ने पुलिस के ऊपर पत्थर से हमला बोला. इस पथराव में दारोगा समेत कई सिपाहियों को गंभीर चोटों आईं. बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भैंस चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इसी मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम बंतरिया गांव में पहुंची थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता