ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

गोपाल मंडल के निशाने पर आए तेजप्रताप, बोले.. उ सिंदूर टिकली वाला है

BHAGALPUR : अपने बयानों और क्रियाकलापों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने अब विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद लालू परिवार पर निशाना साधा

गोपाल मंडल के निशाने पर आए तेजप्रताप, बोले.. उ सिंदूर टिकली वाला है
Editor
2 मिनट

BHAGALPUR : अपने बयानों और क्रियाकलापों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने अब विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद लालू परिवार पर निशाना साधा है। गोपाल मंडल में लालू यादव के साथ-साथ उनके दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप को भी निशाने पर लिया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि तेज प्रताप यादव कोई नेता नहीं है बल्कि सिंदूर टिकुली करने वाले हैं। कुछ भी बोलते हैं, उसका कोई आधार नहीं है। गोपाल मंडल ने तेजस्वी को दिमागी तौर पर अभी बच्चा बताया है। इतना ही नहीं जदयू विधायक ने लालू यादव पर भी तंज कसा है। 


गोपाल मंडल ने कहा कि उपचुनाव में अगर आरजेडी के कैंडिडेट जीत भी जाते तो सरकार नहीं गिरती। जेडीयू विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपना सब कुछ गंवा दिया है। उसके पास कोई आधार नहीं है इसलिए बिहार कांग्रेस के नेताओं को अब जेडीयू के साथ आने पर विचार करना चाहिए। 


गोपाल मंडल ने एक बार फिर से आशंका जताई है कि बीजेपी बिहार में जेडीयू को अकेला छोड़ने वाली है। जेडीयू विधायक ने कहा कि हमें विचार करना चाहिए कि हम कांग्रेस के साथ मिलकर नए गठबंधन की तरफ बढ़े। गोपाल ने कहा कि बीजेपी बिहार में अपना अलग जनाधार तैयार कर रही है और हमें इससे सचेत रहने की जरूरत है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता