Hindi News / news / बिहार: गीदड़ ने 38 लोगों को काटा, आठ की हालत गंभीर

बिहार: गीदड़ ने 38 लोगों को काटा, आठ की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2021, 2:11:12 PM

बिहार: गीदड़ ने 38 लोगों को काटा, आठ की हालत गंभीर

- फ़ोटो

KATIHAR: कटिहार के बारसोई में गीदड़ के आतंक से लोग दहशत में हैं। गीदड़ ने अलग-अलग गांव में 38 लोगों को काट लिया है। जमीरा पंचायत, छोटा गोविंदपुर गांव में गीदड़ ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। गीदड़ ने जिन लोगों को काटा है उनमें से आठ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


बारसोई थानाक्षेत्र इलाके में गीतड़ ने अपना आतंक दिखाया। खेत में काम करने के दौरान गीदड़ ने कई लोगों को काटा। गीदड़ के कांटने से पुरूष, महिला और बच्चे घायल हो गए है। सभी घायलों को सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती कराया गया है।


कटिहार में जिस गीदड़ ने 38 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया उसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गीदड़ को पीट पीट कर मार डाला।