ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

नालंदा में CO ऑफिस के घूसखोर कर्मचारी को निगरानी ने दबोचा, मिठाई दुकान में बैठकर ले रहा था रिश्वत

NALANDA : निगरानी की टीम ने नालंदा से एक घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथों दबोचा है। नालंदा जिले के इस्लामपुर में अंचल कार्यालय के कर्मचारी चक्रधारी प्रसाद को 10 हजार की रिश्वत लेते रं

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA : निगरानी की टीम ने नालंदा से एक घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथों दबोचा है। नालंदा जिले के इस्लामपुर में अंचल कार्यालय के कर्मचारी चक्रधारी प्रसाद को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। चक्रधारी प्रसाद अंचल कार्यालय के सामने एक मिठाई की दुकान में बैठकर रिश्वत ले रहा था। 


बताया जा रहा है कि निगरानी की टीम को शिकायत मिली थी कि चक्रधारी प्रसाद आपदा प्रबंधन कोष के तहत मिलने वाले मुआवजे की रकम देने के लिए रिश्वत के तौर पर 30 हजार रुपए मांग रहा है। दरअसल इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बलबापर गांव निवासी चंदन कुमार को आपदा प्रबंधन को से चार लाख का मुआवजा मिलना था। इसी के एवज में चक्रधारी प्रसाद में 30 हजार की रिश्वत मांगी। रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10 हजार लेते हुए अंचल कर्मचारी को निगरानी की टीम ने धर दबोचा। 


शिकायतकर्ता के भाई रितेश कुमार की 11 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आपदा प्रबंधन कोष के तहत चंदन को मुआवजा मिलना था लेकिन इसी के एवज में चक्रधारी प्रसाद रिश्वत मांगी थी। अंचल कर्मचारी चक्रधारी प्रसाद इसके पूर्व भी निलंबित हो चुका है। फिलहाल निगरानी की टीम उसे लेकर पटना आ गई है।

टैग्स