Hindi News / news / पटना : जेल से छूटे अपराधी ने कारोबारी को मारी गोली, पुलिस ने...

पटना : जेल से छूटे अपराधी ने कारोबारी को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Nov 27, 2020, 8:21:18 AM

पटना : जेल से छूटे अपराधी ने कारोबारी को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA :  पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के  मारूफगंज मंडी में दिनदहाड़े घी कारोबारी को गोली मारने वाले  अपराधी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया .  

अपराधी मुन्ना को वारदात के 6 घंटे के अंदर ही मारूफगंज मोड़ के पास से  गिरफ्तार कर लिया. मुन्ना के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है. 

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पैसे की लेनेदेने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है. गिरफ्तार अपराधी मुन्ना पूर्व में भी कई आपराधिक मामले में जेल जा चुका है और हाल में ही यह जेल से छूट कर आया था. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है.